businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस बिग टीवी का एक साल के लिए मुफ्त सेट-टॉप बॉक्स

Source : business.khaskhabar.com | Mar 01, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 free set top box for one year of reliance big tv 297772नई दिल्ली। रिलायंस बिग टीवी भारतीयों को एचडी-गुणवत्ता के मनोरंजन चैनलों की श्रृंखला एक साल के लिए मुफ्त उपलब्ध कराएगी।

कंपनी ने एचडी एचईवीसी सेट टॉप के साथ डिजिटल एंटरटेनमेंट मुफ्त प्रदान करने का निर्णय लिया है।
 
रिलायंस बिग टीवी के निदेशक विजेंद्र सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘रिलायंस बिग टीवी एक नई शुरुआत के लिए तैयार है, जो भारतीयों के टीवी सेट्स से मनोरंजन प्राप्त करने का तरीका बदल कर रख देगा।’’

बयान में कहा गया, ‘‘आज (बुधवार) से मनोरंजन रिलायंस बिग टीवी के ऑफर के साथ मुफ्त उपलब्ध होगा। अब नवीनतम एचईवीसी सेट टॉप बॉक्स के साथ देश के घरों में उच्च गुणवत्ता का होम एंटरटेनमेंट और छात्रों के लिए शैक्षणिक सामग्री मुफ्त उपलब्ध होगी। ’’

कंपनी ने कहा कि इस नवीनतम पेशकश के तहत कई सारे पे चैनल एक साल के लिए मुफ्त प्रदान किए जाएंगे तथा 500 तक फ्रीटूएयर चैनल पांच सालों के लिए मुफ्त रहेंगे। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन डिजिटल इंडिया के अनुरूप है।

(आईएएनएस)

[@ क्या आप जानते है, इंसान में कैसे हुआ बुद्धि का विकास!]


[@ काले तिल के ये 6 उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत]


[@ ऐसे घर में नहीं रूकती लक्ष्मी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0