businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एआई कंपनी एंथ्रोपिक आईपीओ लाने की तैयारी में, छह महीने में 16.3 अरब डॉलर का रेवेन्यू दर्ज

Source : business.khaskhabar.com | Oct 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 ai company anthropic prepares for ipo reports $163 billion in revenue in six months 856445वाशिंगटन । आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कंपनी एंथ्रोपिक ने अमेरिका में अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने के लिए आवेदन किया है। कंपनी ने अपनी वित्तीय रिपोर्ट में जहां आय में तेज बढ़ोतरी दिखाई है, वहीं, भारी घाटे का भी खुलासा किया है। कंपनी नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज पर 'एएनटी' प्रतीक के तहत सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही है।
 
सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी ने सोमवार को बताया कि एंथ्रोपिक ने पीबीसी ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के पास फॉर्म एम-1 के तहत आवेदन दाखिल किया है। यह कंपनी के क्लास ए सामान्य शेयरों की प्रस्तावित बिक्री से जुड़ा है। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि कितने शेयर बेचे जाएंगे और उनकी कीमत क्या होगी।
फाइलिंग के अनुसार, एंथ्रोपिक का रेवेन्यू 2023 में 4.1 करोड़ डॉलर, 2024 में 38.6 करोड़ डॉलर और 2025 में 4.6 अरब डॉलर रहा। 30 जून 2026 को समाप्त हुए छह महीनों में रेवेन्यू 16.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो "पिछले साल की तुलना में 1,300 प्रतिशत की वृद्धि" को दर्शाता है।
हालांकि, एंथ्रोपिक ने निवेशकों को चेतावनी भी दी है कि भविष्य में इतनी तेज वृद्धि जारी रहना जरूरी नहीं है। उसने कहा कि वह यह भरोसा नहीं दे सकती कि राजस्व आगे भी इसी गति से बढ़ेगा या बढ़ेगा भी या नहीं।
फाइलिंग से पता चलता है कि 2025 में कंपनी को 41.97 अरब डॉलर का शुद्ध नुकसान हुआ और 2026 के पहले 6 महीनों में यह नुकसान 80.75 अरब डॉलर रहा। यानी कारोबार तेजी से बढ़ने के बावजूद कंपनी अभी भी भारी निवेश और खर्चों के कारण नुकसान में चल रही है।
कंपनी के आईपीओ को गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली, जेपी मॉर्गन, सिटीग्रुप, बार्कलेज और वेल्स फार्गो सिक्योरिटीज जैसे बड़े वित्तीय संस्थान संभालेंगे।
2021 में स्थापित एंथ्रोपिक एक 'पब्लिक बेनिफिट कॉरपोरेशन' है। इसके 'लॉन्ग-टर्म बेनिफिट ट्रस्ट' के पास बोर्ड के अधिकांश सदस्यों को चुनने और हटाने की शक्ति है। फाइलिंग में इसे 'वित्तीय रूप से निष्पक्ष ट्रस्ट' बताया गया है। कंपनी के सीईओ डारियो एमोडेई और प्रेसिडेंट डेनिएला एमोडेई, अन्य पांच सह-संस्थापकों के साथ मिलकर, एक 'फाउंडर्स एंटिटी' के जरिए विशेष 'क्लास एफ स्टॉक' अपने पास रखेंगे। क्लाउड अमेजन वेब सर्विसेज, गूगल क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट एज्‍योर पर उपलब्ध है और कंपनी अपने मॉडल को अमेजन ट्रेनियम, गूगल टीपीयू, एनवीडिया और एएमडी चिप्स पर प्रशिक्षित करती है।
आईपीओ दस्तावेजों में भारत में कंपनी के संचालन या भारतीय ग्राहकों के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई है। इसमें कहा गया है कि कंपनी की सहायक कंपनियां और परिचालन 'यूके, यूरोपीय संघ, कनाडा और एशिया-प्रशांत' में हैं और 'यूरोप और एशिया-प्रशांत में अंतरराष्ट्रीय कार्यालय' हैं।
फाइलिंग के विक्रय प्रतिबंधों में भारत का उल्लेख है, जिसमें कहा गया है कि प्रॉस्पेक्टस "भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड सहित भारत में किसी भी नियामक प्राधिकरण द्वारा समीक्षा या अनुमोदन नहीं किया गया है और न ही किया जाएगा" और निजी प्लेसमेंट छूट के अलावा भारत में शेयर जनता को पेश नहीं किए जाएंगे।
एंथ्रोपिक ने अपने जोखिम कारकों में कहा है कि अगर आव्रजन (इमिग्रेशन) नीतियां सख्त होती हैं और तकनीकी प्रतिभाओं का आना-जाना सीमित होता है, तो योग्य कर्मचारियों की भर्ती और उन्हें बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। यह बात खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिकी तकनीकी उद्योग बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा पर काम करने वाले भारतीय इंजीनियरों पर निर्भर करता है।
कंपनी ने चेतावनी दी कि वीजा या आव्रजन से जुड़े किसी सरकारी कदम का उसके कर्मचारियों और कारोबार पर असर पड़ सकता है। एंथ्रोपिक ने कहा कि दुनिया की अधिकांश उन्नत सेमीकंडक्टर चिप्स का निर्माण ताइवान में होता है। इसलिए ताइवान और चीन के बीच भू-राजनीतिक तनाव भविष्य में चिप आपूर्ति श्रृंखला के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।
कंपनी ने कहा कि अमेरिका की ओर से भविष्य में लगाए जाने वाले निर्यात नियंत्रण डेटा सेंटर विस्तार, अंतरराष्ट्रीय विकास और लागत पर असर डाल सकते हैं। कुल मिलाकर, एंथ्रोपिक का आईपीओ एआई क्षेत्र के इतिहास की सबसे चर्चित शेयर पेशकशों में से एक माना जा रहा है। कंपनी की आय बेहद तेज़ी से बढ़ रही है, लेकिन साथ ही वह भारी घाटे और वैश्विक जोखिमों का भी सामना कर रही है।
--आईएएनएस

[@ सेल्फ़ी का ऎसा पागलपन देख दंग रह जाएंगे...]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ संबंध बनाते बुजुर्ग की मौत,सर्जरी से किया अलग ]


Headlines