businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गेल का मुनाफा चौथी तिमाही में 10 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 28, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gails q4 net profit up 10 percent to rs 1122 cr 384794मुंबई। प्राकृतिक गैस के उपयोग की अग्रणी कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही में उसका निवल मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 10 फीसदी बढ़ा है।

कंपनी के अनुसार, 31 मार्च 2019 को समाप्त हुई तिमाही में उसका निवल मुनाफा 1,122 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी का निवल मुनाफा 1,020.92 करोड़ रुपये था।

गेल इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘‘आलोच्य तिमाही में कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सभी सेगमेंट के भौतिक प्रदर्शन में वृद्धि दर्ज की है।’’

पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में गेल का मुनाफा पिछले साल 30 फीसदी बढक़र 6,026 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का समेकित कारोबार 75,912 करोड़ रुपये रहा।
(आईएएनएस)

[@ गोवा के लिए खतरा बना देह व्यापार का धंधा ]


[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ IPL : कोहली-एबी के नाम है सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड, ये हैं...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0