businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में लौटी तेजी, कीमतें 2.5 प्रतिशत तक बढ़ीं

Source : business.khaskhabar.com | Nov 26, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices rebound rising by up to 25 percent 863497मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेजी देखने को मिली। दोनों कीमती धातुओं का दाम 2.5 प्रतिशत तक बढ़ गया है। 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोपहर 12:30 बजे सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1,291 रुपए या 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,22,428 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 
यह पिछली क्लोजिंग 1,21,137 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,22,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला।
सोने के साथ चांदी में भी खरीदारी देखी जा रही है। चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 3,505 रुपए या 2.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,46,022 रुपए प्रति किलो का था। 
इसकी शुरुआत पिछली क्लोजिंग 1,42,517 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,45,800 रुपए प्रति किलो पर हुई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 0.91 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,568 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.18 डॉलर प्रति औंस पर था। 
जानकारों ने कहा कि एक बड़े 'डिसेंडिंग ट्रायंगल' पैटर्न से नीचे टूटने के बाद सोना तकनीकी रूप से कमजोर हो गया है, जो यह दर्शाता है कि सेलर्स फिलहाल हावी हैं। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी इस कमजोरी की पुष्टि करते हैं; आरएसआई का 30 के नीचे जाना और एडीएक्स का 35 के ऊपर होना एक मजबूत 'बेयरिश' ट्रेंड का संकेत है। हालांकि, 'ओवरसोल्ड' स्थिति के कारण कीमतों में कुछ उछाल आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन जब तक कीमतें वापस उस स्तर पर नहीं आ जातीं, तब तक व्यापक रुझान नकारात्मक ही बना रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ महीनों में आई भारी गिरावट के बाद, नीचे की तरफ 3460-3500 डॉलर के स्तर पर एक महत्वपूर्ण सपोर्ट है। अगर यह स्तर टूटता है, कीमतें 3150-3200 डॉलर तक जा सकती हैं।
--आईएएनएस
 

[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]