businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

डॉलर की मजबूती से टूटा सोना, चांदी में भी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 17, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 gold breaks down due to dollar silver also falls 399145मुंबई। डॉलर में आई तेजी से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में महंगी धातुओं में आई नरमी से भारतीय वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स)पर सोना फिर 38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे आ गया है और चांदी का भाव भी 44,000 रुपये प्रति किलो से नीचे फिसल गया है।

गौरतलब है कि सोना एमसीएक्स पर मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचे स्तर 38,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया था। घरेलू वायदा बाजार में पिछले एक महीने में सोने का भाव तकरीबन 40,000 रुपये उछला है जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 100 डॉलर प्रति औंस का उछाल आया है।

हालांकि विश£ेषकों की माने तो अमेरिकी बांड बाजार से मिले संकेतों से मंदी की आहट मिल रही है जिससे सोने और चांदी में तेजी रहने की संभावना बनी हुई है।

अमेरिकी बांड की आय 2007 के स्तर पर आ गई है। वहीं, जर्मनी में विकास दर नकारात्मक रही है जिससे मंदी के खतरे की आशंका है।

निवेश फर्म मॉर्गन स्टेनले ने कहा कि अगर टे्रड वार आगे जारी रहा तो वैश्विक अर्थव्यवस्था तीसरी तिमाही में मंदी के चक्र में होगी।

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में कटौती की है।

एमसीएक्स पर शाम 18.58 बजे सोने के अक्टूबर अनुबंध में 223 रुपये यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 37,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले सोने के अक्टूबर अनुबंध में 38,220 रुपये से 37,752 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार हुआ।

एमसीएक्स पर चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में 222 रुपये यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 43,857 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी के इस अनुबंध में 44,130 रुपये से लेकर 43,552 रुपये प्रति किलो के बीच कारोबार हुआ।

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर अनुबंध में 7.55 डॉलर यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 1,523.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 1,5160.5 डॉलर प्रति औंस तक गिरा।

कॉमेक्स पर चांदी के सितंबर अनुबंध में 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 17.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स लगातार चार दिनों से बढ़त बनाए हुए है। डॉलर इंडेक्स में इन चार दिनों में तकरीबन एक फीसदी की तेजी रही है।

डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 98.18 पर बना हुआ था। (आईएएनएस)

[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]


[@ हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड, एक्ट्रेस समेत 2 मॉडल्स अरेस्ट]


[@ ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0