businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गूगल की एरियो सेवाएं पुणे में शुरू

Source : business.khaskhabar.com | Mar 07, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 google extends areo services to pune 298874पुणे। गूगल ने मंगलवार को अपनी फूड डिलीवरी और होम सर्विसेज एप एरियो की सेवाओं का पुणे में विस्तार किया। यह एप फूड का ऑर्डर करना आसान बना देता है।

एरियो को खासतौर से भारतीय बाजार के लिए विकसित किया गया है और इससे सबसे पहले पिछले साल अप्रैल में बेंगलुरू और मुंबई में लांच किया गया था। उसके बाद इसका विस्तार गुरुग्राम और दिल्ली में किया गया था और अब इसे पुणे में लांच किया गया है।

एरियो के उत्पाद प्रबंधक लिलियन जिया ने एक बयान में कहा, ‘‘हम भारत के ऑन-डिमांड सेवाओं के पारिस्थितिकी तंत्र से बेहद उत्साहित हैं और एरियो से ढेर सारे भागीदारों को एकीकृत करने के लिए उत्साहित हैं। हम अपने भागीदारी को अधिक मूल्य प्रदान करने तथा भारत के और ज्यादा शहरों में अपनी सेवाओं और पेशकश का विस्तार करने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

एरियो एप के यूजर्स अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से मनपसंद भोजन मंगा सकते हैं तथा स्थानीय बिजली मिी, पेंटर, क्लीनर, प्लंबर समेत की सेवाएं ले सकते हैं।

एरियो के यूजर्स क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट और कैश ऑन डिलीवरी के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
(आईएएनएस)

[@ इस देवस्थान पर चट्टानें भी झुकाती हैं श्रद्धा से सिर]


[@ विनोद खन्ना की ये तस्वीर देख कर अपनी ही आंखों पर विश्वास कर पाना होगा मुश्किल]


[@ गजब! कभी नहीं पिघलती इस गुफा की बर्फ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0