businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स की का निवल मुनाफा दूसरी तिमाही में 116 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 hal net soars 116 percent in q2 413538बेंगलुरू। सार्वजनिक क्षेत्र की रक्षा क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बुधवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसका निवल मुनाफा 621 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का निवल मुनाफा 287 करोड़ रुपये था। इस प्रकार एचएएल का निवल मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 116 फीसदी बढ़ा। हालांकि पिछली तिमाही के मुकाबले एचएएल के निवल लाभ में 10 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी कंपनी का निवल मुनाफा 564 करोड़ रुपये था।

एरोस्पेस कंपनी ने एक बयान में कहा कि बिक्री से प्राप्त कंपनी के राजस्व में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 32 फीसदी की वृद्धि हुई। आलोच्य तिमाही में कंपनी का राजस्व 3,451 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 2,610 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। (आईएएनएस)

[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]


[@ ये जेट साइकिल उडा देगी आपके होश]


[@ खुलासा! गुप्त यूएफओ में दर्ज है ब्रिटेन में आए थे एलियन]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0