businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होंडा ने 3.5 करोड़ दोपहिया वाहन बेचे

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 honda sells 35 million two wheeler 297560नई दिल्ली। होंडा मोटर कंपनी (जापान) की 100 फीसदी स्वामित्व वाली होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. ने मंगलवार को भारतीय बाजार में 3.5 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार लिया। कंपनी देश में चार विनिर्माण संयंत्रों में दोपहिया वाहनों का निर्माण करती है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि होंडा उद्योग जगत में इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली कंपनी है और मात्र 17 सालों में 3.5 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर गया है।

होंडा टू व्हीलर्स इंडिया ने साल 2001 में अपनी गतिविधियों की शुरुआत की। भारत में इसे शुरूआती 1 करोड़ वाहनों की बिक्री तक पहुंचने में 11 साल लगे (यह उपलब्धि साल 2012 में हासिल की गई)। 2012 के बाद से होंडा भारतीय दोपहिया उद्योग की एकमात्र कंपनी है जो उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करते हुए तेजी से विकसित हो रही है और मात्र साढ़े पांच सालों में अगले 2.5 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा पार कर गई है। इसी के साथ होंडा के परिवार में 3.5 करोड़ उपभोक्ता हो गए हैं।

बयान में कहा गया कि हर पांच सेकेंड में एक नया उपभोक्ता होंडा परिवार के साथ जुड़ रहा है, इस तरह होंडा के प्रति लोगों का प्यार और भरोसा तेजी से बढ़ता जा रहा है। होंडा का 3.5 करोड़वां दोपहिया वाहन राजस्थान के तापुकारा स्थित प्लान्ट से ‘एक्टिवा 4 जी’ मॉडल जारी किया गया।

इस मौके पर होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया प्रा. लि. के के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिनोरू काटो ने कहा, ‘‘भारत और दुनिया भर के 68 देशों से मिले समर्थन के चलते ही होंडा को आज 3.5 करोड़ बाइक की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उपभोक्ताओं के इसी प्यार और भरोसे के साथ होंडा अपने उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

होंडा मोटरसाइकल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा. लि. के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, ‘‘2001 में अपनी शुरुआत के बाद से होंडा टू व्हीलर्स इंडिया तेजी से विकसित हो रहा है। हमारे पहले स्कूटर मॉडल (एक्टिवा) ने भारत के सुस्त स्कूटर बाजार को तेजी दी। अपने आधुनिक फीचर्स अैर बेहतरीन डिजाइन के साथ आज यह भारत का नम्बर 1 बिकने वाले दोपहिया वाहन बन चुका है।’’

(आईएएनएस)

[@ साडी क्विन: शिल्पा शेट्टी, आइए डालते हैं एक नज़र....]


[@ ममता ने प्यार की खातिर कबूला था इस्लाम,फोटोशूट, ड्रग्स, जोगन...विवादों से रहा खास नाता]


[@ चमकती दमकती स्किन ,घरेलू उपाय]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0