businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ऑनर ने दिवाली पर 10 लाख स्मार्टफोन्स बेची

Source : business.khaskhabar.com | Nov 09, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 honor claims 1mn smartphones sales this diwali 350440नई दिल्ली। हुआवे के ऑनलाइन उप-ब्रांड ऑनर ने गुरुवार को दिवाली के मौके पर 10 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन्स की बिक्री की घोषणा की है, जोकि फ्लिपकार्ट, अमेजन और ऑनर स्टोर के माध्यम से बेची गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 2017 की तुलना में इस साल दिवाली पर बिक्री में 300 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

हुआवे कंज्यूमर बिजनेस ग्रुप के उपाध्यक्ष (बिक्री) पी. संजीव ने कहा, ‘‘रिकार्डतोड़ बिक्री हमारे द्वारा यूजर्स के लिए सर्वोत्तम पेशकश प्रदान करने के हमारे प्रयासों को मिली मान्यता है और भविष्य के प्रयासों में अपेक्षाओं से अधिक उम्मीदों को पूरा करने की हम आशा करते हैं।’’

कंपनी ने कहा कि ऑनर के मध्यम खंड के फोन ऑनर ‘9एन’ और ‘8एक्स’ की फ्लिपकार्ट और अमेजन पर अच्छी बिक्री हुई। साथ ही दिवाली के मौके पर ऑनर के ‘9एन’, ‘9लाइट’, ‘7एस’, ‘9आई, 7ए और 10 मॉडल की विशेष कीमत रखने के कारण अच्छी बिक्री हुई।
(आईएएनएस)

[@ यह राखी बांधने से आएंगे अच्छे दिन, रहेंगे बुरी नजर से दूर ]


[@ जन्माष्टमी पर जपें ये 8 चमत्कारी कृष्ण मंत्र, मिलेगी अकूत दौलत-शोहरत]


[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0