शोरूम से पहली बार कार खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है नुकसान
Source : business.khaskhabar.com | May 06, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली भारतीय परिवारों में कार की जरूरत अब आम हो गई है और हर घर में कार है। अगर आप भी पहली बार कार खरीदने के लिए जा रहे हैं तो इन पांच बातों का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप भी अपनी पहली कार लेने की योजना बना रहे हैं तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखें।
इंश्योरेंस: ज्यादातर लोग शोरूम से ही कार का इंश्योरेंस करवा लेते हैं क्योंकि यह आसान लगता है। लेकिन आपको बता दें कि डीलर अक्सर मार्केट रेट से काफी ज्यादा प्रीमियन वसूलते हैं। कार फाइनल करने के बाद घर आकर ऑनलाइन पोर्टल्स पर इंश्योरेंस की कीमत चेक करें। आप देखेंगे कि, बाहर से इंश्योरेंस लेने पर आप हजारों रुपए बचा सकते हैं।
एक्सेसरीज का चुनाव: शोरूम वाले अक्सर कार के साख एक्सेसरीज का महंगा पैकेज ऑफर करते हैं। वे ऐसी चीजों भी थमा देते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं होती। केवल जरूरी चीजें ही चुनें जैसे- फ्लोर मैट्स, सीट कवर या मड फ्लैप्स। गैर-जरूरी चमक-धमक वाली चीजों के लिए शोरूम पर ज्यादा खर्च करने के बजाय बाजार से अपनी पसंद की चीजें लगवाना सस्ता और बेहतर होता है।
हिडन चार्जेस को समझें: कार की एक्स-शोरूम कीमत के अलावा ऑन-रोड कीमत में कई तरह के चार्ज होते हैं। डीलर अक्सर हैंडलिंग चार्ज, प्रोसेसिंस फीस या डिलीवरी चार्ज के नाम पर फालतू पैसे जोड़ देते हैं। शोरूम से कोटेशन मांगे, अगर उसमें हैंडलिंग चार्ज जैसा कोई शुल्क दिखे तो उसे हटाने के लिए कहें। ये पूरी तरह से वैकल्पिक या ऑप्शनल होते हैं।
फाइनेंस और लोन: बैंक का लोन प्रोसेस करते समय डीलर आपको जल्दबाजी में कागजात साइन करने के लिए कह सकते हैं। इसमें कई बार प्रोसेसिंग फीस या प्री-पेमेंट पेनाल्टी छिपी होती है। हमेशा ब्जाय दर और लोन की शर्तों को अच्छे से पढ़ें और बैंक से सीधे बात करें क्योंकि यह हमेशा बेहतर होता है।
प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन न भूलें: कार की पेमेंट पूरी करने और डिलीवरी लेने से पहले गाड़ी को अच्छी तरह से चेक करें। अच्छे से देखें कि कार पर कोई खरोंच तो नहीं है और सभी इलेक्ट्रॉनिक्स सही काम कर रहे हैं या नहीं। इसके अलावा, ओडोमीटर पर खास ध्यान दें कि किलोमीटर बहुत ज्यादा तो नहीं है।
[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]
[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]
[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]