businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जनवरी में रही भारत के आयात-निर्यात में नरमी

Source : business.khaskhabar.com | Feb 16, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india exports fall in january so do imports 294811नई दिल्ली। पिछले महीने जनवरी में देश के आयात व निर्यात में मासिक आधार पर नरमी दर्ज की गई है। गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत का निर्यात जनवरी 2018 में 24.38 अरब डॉलर रहा, जो दिसंबर 2017 के 27.03 अरब डॉलर से 9.80 फीसदी कम है।

हालांकि, वार्षिक आधार पर देखें तो पिछले साल की जनवरी के मुकबले देश के निर्यात में 9.07 फीसदी का इजाफा हुआ है। जनवरी 2017 में भारत ने कुल 22.35 अरब डॉलर मूल्य का निर्यात किया था।

केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2018 में डॉलर के मूल्य में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में भारत का निर्यात 9.07 फीसदी बढ़ा। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अगस्त 2016 से जनवरी 2018 के दौरान भारत का निर्यात सकारात्मक स्थिति में रहा, हालांकि अक्टूबर 2017 में 1.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी।’’

आयात में भी मासिक आधार पर जनवरी 2018 में 2.93 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2018 में भारत ने कुल 40.68 अरब डॉलर का आयात किया, जबकि दिसंबर 2017 में 41.91 अरब डॉलर का आयात किया गया था।

हालांकि, वार्षिक आधार पर देश के आयात में 26.10 फीसदी की वृद्धि हुई है। जनवरी 2017 में भारत ने कुल 32.26 अरब डॉलर का आयात किया था।

वार्षिक आधार पर आयात व निर्यात में बढ़ोतरी होने के परिणामस्वरूप भारत का व्यापार घाटा जनवरी 2018 में बढक़र 16.29 अरब डॉलर हो गया है, जबकि पिछले साल जनवरी में देश का व्यापार घाटा 9.90 अरब डॉलर था।
(आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड पर था शक, सच्चाई जान रह गई सन्न]


[@ ये है इंडिया के सबसे रोमांटिक बीच रिसोर्ट]


[@ 3 महीनों में ही फल मिल जाएगा, मनचाही संतान के लिए अचूक व्रत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0