businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का विदेशी पूंजी भंडार 1.13 अरब डॉलर घटा

Source : business.khaskhabar.com | Mar 04, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india foreign capital reserves decreased by 113 billion dollar 298187नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार 2 मार्च को समाप्त सप्ताह में 1.13 अरब डॉलर घटकर 420.59 अरब डॉलर हो गया, जो 27,234.2 अरब रुपये के बराबर है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 1.1 अरब डॉलर घटकर 395.46 अरब डॉलर हो गया, जो 25,630.0 अरब रुपये के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।

आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 21.51 अरब डॉलर रहा, जो 1,370.2 अरब रुपये के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) का मूल्य 97 लाख डॉलर घटकर 1.53 अरब डॉलर हो गया, जो 99.6 अरब रुपये के बराबर है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.31 करोड़ डॉलर घटकर 2.07 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 134.4 अरब रुपये के बराबर है।
(आईएएनएस)

[@ ‘खास दिन’ खूबसूरत दिखने के लिए करें यह आसान उपाय]


[@ राशिनुसार : महादेव का ऐसा अभिषेक देगा व्यापार और नौकरी में चमत्कार ]


[@ घबराएं नहीं: आसानी से मुंह की दुर्गंध से पाएं छुटकारा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0