businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश का औद्योगिक उत्पादन जुलाई में 4.3 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Sep 13, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india july industrial output increases 43 percent 403498नई दिल्ली। भारत के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर इस साल जुलाई में बढ़कर 4.3 फीसदी हो गई। वहीं, इस साल जून महीने में देश का औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 1.17 फीसदी दर्ज की गई थी। औद्योगिक उत्पादन दर के आधिकारिक आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए।

हालांकि सालाना आधार पर जुलाई 2019 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर कम है। पिछले साल जुलाई में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.5 फीसदी थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2019 के दौरान संचयी औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.3 फीसदी दर्ज की गई।

आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में जुलाई के दौरान 4.2 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह वृद्धि दर सात फीसदी थी।

सालाना आधार पर खनन क्षेत्र का उत्पादन 3.4 फीसदी से बढ़कर इस साल जुलाई में 4.9 फीसदी हो गया। बिजली उत्पादन में 4.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई जबकि जुलाई 2018 में बिजली उत्पादन वृद्धि दर 6.6 फीसदी थी।

प्राथमिक क्षेत्र के उत्पादन में 3.5 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, मध्यवर्ती क्षेत्र का उत्पादन 13.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

कंज्यूमर नॉन-ड्यूरेबल्स क्षेत्र के उत्पादों में 8.3 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उत्पादों में 2.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

इन्फ्रास्ट्रक्चर व कंस्ट्रक्शन क्षेत्र के उत्पादों में 2.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन 7.1 फीसदी घट गया।

विनिर्माण क्षेत्र के 23 उद्योग समूहों में से 13 उद्योगों में इस साल जुलाई के दौरान पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। (आईएएनएस)

[@ BCCI ने धवन व स्मृति को किया अर्जुन अवार्ड के लिए नामित]


[@ घर बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म]


[@ शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0