businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मार्च में देश में सुस्त पड़ी फैक्टरी उत्पादन की रफ्तार

Source : business.khaskhabar.com | May 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india march factory output shrinks 382548नई दिल्ली। भारत का फैक्टरी उत्पादन मार्च 2019 में पिछले साल की समान अवधि की 5.3 प्रतिशत वृद्धि दर से 0.1 फीसदी घट गया है। यह आधिकारिक आंकड़ा शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी किया गया है।

मासिक आधार पर भी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में फरवरी 2019 के मुकाबले 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

ये आंकड़े सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए हैं।

 मंत्रालय ने कहा, ‘‘मार्च 2019 के लिए आधार वर्ष 2011-12 के आधार पर आईआईपी में मार्च 2018 की तुलना में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।’’

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 (अप्रैल-मार्च) के दौरान फैक्टरी उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 3.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।’’
(आईएएनएस)

[@ नशीली चाय पिलाकर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म ]


[@ सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ]


[@ अदिति बोलीं, ज्यादातर लोग सोचते हैं कि 30 मिनट...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0