businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निर्यात में मामूली गिरावट, आयात 16 फीसदी घटा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 16, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india oct trade deficit narrows imports shirk over 16 percent 413888नई दिल्ली। भारत से व्यापारिक वस्तुओं के निर्यात में अक्टूबर महीने में मामूली गिरावट रही, जबकि आयात पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 16 फीसदी से ज्यादा घट गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में देश का निर्यात 26.38 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल अक्टूबर में भारत ने 26.67 अरब डॉलर का निर्यात किया था।

हालांकि मासिक आधार पर अक्टूबर में निर्यात में इजाफा हुआ है, क्योंकि सितंबर महीने में भारत ने 26.03 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया था।

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्नाभूषण वस्तुओं का निर्यात 19.04 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल अक्टूबर में इन वस्तुओं का निर्यात 18.93 अरब डॉलर था। इस प्रकार इन वस्तुओं के निर्यात में 0.59 फीसदी की वृद्धि हुई।

वहीं, देश का आयात अक्टूबर महीने में 37.39 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने भारत ने 44.68 अरब डॉलर मूल्य का आयात किया था। इस प्रकार आयात में 16.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर 2019 में 9.63 अरब डॉलर मूल्य का तेल आयात किया गया जोकि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 31.74 फीसदी कम है क्योंकि अक्टूबर 2018 में भारत ने 14.11 अरब डॉलर मूल्य का तेल आयात किया था।

गैर-तेल वस्तुओं का आयात इस साल अक्टूबर 27.76 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने 30.57 अरब डॉलर था।

निर्यात के मुकाबले आयात में ज्यादा गिरावट आने से देश का व्यापार घाटा इस साल अक्टूबर 11.01 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले साल इसी महीने में 18 अरब डॉलर था। (आईएएनएस)

[@ 5 अनोखे होम टिप्स से पाएं खूबसूरत त्वचा ]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


[@ कोहली के नाम से जुड़ी यह उपलब्धि, इस विशेष क्लब में शामिल, देखें...]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0