businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

औद्योगिक उत्पादन अक्टूबर में 4.8 फीसदी बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | Dec 01, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india october core industrial output rises to 48 percent 354297नई दिल्ली। देश के आठ प्रमुख उद्योगों की उत्पादन वृद्धि दर अक्टूबर में बढक़र 4.8 फीसदी रही, जोकि सितंबर में 4.3 फीसदी थी। आधिकारिक आंकड़ों से शुक्रवार को यह जानकारी मिली।

हालांकि साल-दर-साल आधार पर आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (ईसीआई) में गिरावट दर्ज की गई है, जोकि साल 2017 के अक्टूबर में 5 फीसदी पर थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में ईसीआई सूचकांक का भार 40.27 फीसदी है।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अक्टूबर में आठ प्रमुख उद्योग का संयुक्त सूचकांक 134.8 रहा, जोकि साल 2017 के अक्टूबर से 4.8 फीसदी अधिक है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘वित्त वर्ष 2018-19 की अप्रैल से अक्टूबर अवधि में ईसीआई की विकास दर 5.4 फीसदी रही।’’
(आईएएनएस)

[@ ये चमत्कारी टोटके बदल देंगे आपकी जिंदगी, एक बार जरूर आजमाएं]


[@ बॉलीवुड के रहस्य जो आज भी हैं एक पहेली!]


[@ जब पति को खटकने लगे पत्नी!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0