businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

देश में मई में सुस्त रही औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार

Source : business.khaskhabar.com | July 13, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india slow pace of industrial production in may 393222नई दिल्ली। सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में मई महीने के दौरान औद्योगिक उत्पादन की रफ्तार सुस्ती रही।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, देश में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर अप्रैल में 4.32 फीसदी दर्ज की गई थी जो मई में घटकर 3.1 फीसदी रह गई।

देश में औद्यागिक उत्पादन की रफ्तार इस साल मई में पिछले साल के मुकाबले भी सुस्त रही। बीते वित्त वर्ष के दौरान मई महीने में औद्योगिक उत्पादन में 3.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित आकलन में कहा, 2019 के अप्रैल और मई महीने के दौरान औद्योगिक उत्पादन में संचयी वृद्धि दर 3.7 फीसदी रही।
(आईएएनएस)

[@ महज 32 इंच का है ये लडका, लेकिन सपना है...]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ खुलासा! जेनिफर बचपन में चुराती थी पैसे और...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0