businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला, सेंसेक्स में 400 अंकों की उछाल 

Source : business.khaskhabar.com | Feb 09, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens higher sensex jumps 400 points 790472मुंबई । सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। इस दौरान घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स अपने पिछले बंद (83,580.40) से 597.11 अंक उछलकर 84,177.51 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने पिछले बंद (25,693.70) से 195 अंकों की बढ़त के साथ 25,888.70 पर खुला। 
खबर लिखे जाने तक (सुबह करीब 9.30 बजे) 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 441.77 अंकों यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,022.17 पर था, जबकि एनएसई निफ्टी 128.95 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की उछाल के साथ 25,822.65 पर ट्रेड कर रहा था। 
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में 0.6 प्रतिशत की तेजी देखी गई, तो वहीं निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.76 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। 
विभिन्न सेक्टर्स में, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल देखने को मिली, तो वहीं निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 1.7 प्रतिशत और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत की तेजी देखी गई।
सेंसेक्स पैक में, एसबीआई, टाइटन, इटरनल, कोटक बैंक, टाटा स्टील, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, इंडिगो के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे। तो वहीं पावर ग्रिड, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल और आईसीआईसीआई के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान झेलने वाले शेयर रहे। 
चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह ने कहा कि पिछले सत्र में निफ्टी50 की शुरुआत कमजोर रही और दिन के पहले हिस्से में बिकवाली का दबाव बना रहा। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में जोरदार रिकवरी देखने को मिली और निचले स्तरों से करीब 210 अंकों की बढ़त के साथ इंडेक्स 25,693.70 पर बंद हुआ। यह दर्शाता है कि निचले स्तरों पर निवेशकों की खरीदारी मजबूत रही। तकनीकी रूप से निफ्टी के लिए 25,850-25,900 का दायरा नजदीकी रेजिस्टेंस है, जबकि 25,550-25,600 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट माना जा रहा है।
एक्सपर्ट ने कहा कि पिछले कारोबारी दिन, शुक्रवार यानी 6 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बाजार में 1,950 करोड़ रुपए की शुद्ध खरीदारी की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,265 करोड़ रुपए से ज्यादा की शुद्ध बिकवाली की।
एक्सपर्ट ने आगे बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच बने अस्थिर बाजार माहौल में ट्रेडर्स को अनुशासन बनाए रखने और चुनिंदा रणनीति अपनाने की सलाह दी जाती है। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर फोकस करना बेहतर रहेगा। निफ्टी के 26,000 के ऊपर स्पष्ट ब्रेकआउट दिखाने के बाद ही नई लॉन्ग पोजिशन बनानी चाहिए, क्योंकि इससे बाजार की समग्र धारणा में स्थायी सुधार के संकेत मिलेंगे।


--आईएएनएस
 

[@ दही से पाएं नर्म मुलायम त्वचा]


[@ ऑडी से भी महंगी है ये भैंस, देती है 29 लीटर दूध]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]