businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, आईटी में बिकवाली

Source : business.khaskhabar.com | Apr 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market opens in the red amid high crude oil prices it sector witnesses sell off 808622
मुंबई । कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 180.20 अंक या 0.23 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,483.80 और निफ्टी 72.50 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,100.55 पर खुला। 
शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी टॉप लूजर था। निफ्टी फार्मा, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी मेटल और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे। निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी कमोडिटी हरे निशान में थे।
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, इंडिगो, एलएंडटी, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस हरे निशान में थे। एचसीएल टेक, इन्फोसिस, सन फार्मा, टीसीएस, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, आईटीसी, ट्रेंट, बीईएल, इटरनल, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा लाल निशान में थे। 
लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 85.55 अंक या 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,038.35 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 27 अंक की गिरावट के साथ 17,693 पर था। 
एशिया के ज्यादातर बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शंघाई, हांगकांग, सोल, जकार्ता और बैंकॉक लाल निशान में थे, जबकि केवल टोक्यो हरे निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ था। 
मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,310.32 और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.89 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,438.50 पर था। 
भारत के साथ वैश्विक बाजारों में कमजोरी की वजह कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को माना जा रहा है, जो कि होमुर्ज स्ट्रेट के कारण लगातार उच्च स्तर पर बनी हुआ है। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ब्रेंट क्रूड 106 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। 
--आईएएनएस
 

[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े वो राज जिसे नहीं जानते हैं आप]


[@ ब्यूटी टिप्स:लगे अपनी उम्र से 5 साल कम ]