businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 899 अंक उछला

Source : business.khaskhabar.com | Mar 05, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock markets closed in the green with the sensex jumping 899 points 796301मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 899.71 अंक या 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,015.90 और निफ्टी 285.40 अंक या 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,765.90 पर बंद हुआ। 
बाजार में तेजी भरने का काम डिफेंस शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस 2.55 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी मेटल (2.29 प्रतिशत), निफ्टी पीएसई (2.22 प्रतिशत), निफ्टी इन्फ्रा (2.21 प्रतिशत), निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स (2.10 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (2.05 प्रतिशत) और निफ्टी एनर्जी (1.92 प्रतिशत) की बढ़त के साथ बंद हुआ।
केवल निफ्टी आईटी इंडेक्स ही 0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 867.40 अंक या 1.52 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,792.55 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 257.30 अंक या 1.58 प्रतिशत की मजबूती के साथ 16,538.80 पर था।
सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, एनटीपीसी, बीईएल, इंडिगो, एमएंडएम, पावर ग्रिड, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, एचयूएल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, इटरनल, टीसीएस, आईटीसी और एक्सिस बैंक लूजर्स थे।
बाजार के जानकारों के मुताबिक, शेयर बाजार में तेजी की वजह निचले स्तरों पर निवेशकों की वैल्यू आधारित खरीदारी है। निवेशकों ने मेटल, सरकारी शेयरों और इन्फ्रा से जुड़े शेयरों में जमकर खरीदारी की है। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में बड़ी तेजी के घरेलू बाजार भावना में सुधार हुआ है।
इसके अतिरिक्त, बाजार में खरीदारी की वजह इंडिया विक्स में गिरावट को माना जा रहा है, जो कि सत्र में 15.56 प्रतिशत गिरकर 17.85 पर बंद हुआ।
इंडिया विक्स बाजार में स्थिरता को दिखाता है, इसमें गिरावट को बाजार के लिए सकारात्मक माना जाता है।
--आईएएनएस
 

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]