businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

इंडिगो का निदेशक मंडल में विस्तार का निर्णय

Source : business.khaskhabar.com | July 23, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 indigo to expand board to 10 members 395017मुंबई। इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने अपने निदेशक मंडल का विस्तार कर 10 सदस्यीय करने का फैसला लिया है और विस्तारित निदेशक मंडल में चार स्वतंत्र निदेशक होंगे।

यह फैसला सह-प्रवर्तकों राकेश गंगवाल व राहुल भाटिया के बीच हालिया लड़ाई की पृष्ठभूमि में आया है। यह लड़ाई कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर है।

इंडिगो ने रविवार शाम एक नियामक दाखिले में कहा, ‘‘कंपनी के निदेशक मंडल ने 20 जुलाई 2019 की हुई बैठक में आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन ऑफ द कंपनी में संशोधन का फैसला किया और निदेशक मंडल के सदस्यों की संख्या 10 करने का फैसला किया। इसमें चार स्वतंत्र निदेशक शामिल होंगे।’’

वर्तमान में इसके निदेशक मंडल में छह सदस्य हैं। इसमें चेयरमैन एम.दामोदरन शामिल हैं। दामोदरन पूर्व में सेबी प्रमुख रहे हैं। कंपनी ने 19 जुलाई को कहा कि इसके निदेशक मंडल ने विस्तार के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मांगी है।

(आईएएनएस)

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ बेटी को लेकर किम ने किया खुलासा]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0