businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जियो को ‘ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर मोबाइल सेवा’ का पुरस्कार

Source : business.khaskhabar.com | Feb 28, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 jio wins best mobile operator service for consumers award 297561बार्सिलोना। यहां चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) में प्रतिष्ठित ग्लोबल मोबाइल (ग्लोमो) अवाड्र्स 2018 के तहत दूरसंचार दिग्गज रिलायंस जियो इंफोकॉम (जियो) को उसके प्रौद्योगिकी भागीदार सिस्को के साथ ‘ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर मोबाइल सेवा’ का पुरस्कार मिला है। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके अलावा कंपनी के जियो टीवी एप ने ‘बेस्ट मोबाइल वीडियो श्रेणी’ में पुरस्कार जीता है।

जियो की सराहना करते हुए संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने कहा, ‘‘यह राष्ट्रीय गौरव की बात है कि देश के एक अभिनव मोबाइल सेवा को सबसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर मान्यता मिली है।’’

सिन्हा ने आगे कहा, ‘‘हम विशेष रूप से संतुष्ट हैं कि भारत इसके साथ वैश्विक डिजिटल नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’

सिन्हा एमडब्ल्यूसी में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं और भारत के नए वैश्विक डिजिटल नेतृत्व पहल को बढ़ावा दे रहे हैं।

देश की दूरसंचार सचिव और दूरसंचार आयोग की अध्यक्ष अरुणा सुंदराजन ने कहा, ‘‘हम खुश हैं कि दुनिया ने भारत के प्रौद्योगिकी नेतृत्व को मान्यता दी है और मैं उम्मीद करती हूं कि यह कई और प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियों और नवोन्मेषकों को डिजिटल इंडिया मिशन में शामिल होने तथा 5जी की तरफ बढऩे के लिए प्रेरित करेगा।’’
(आईएएनएस)

[@ जानिए: हरे धनिया के 10 चमत्कारी गुण ]


[@ अनसुनी बात : इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार... ]


[@ इन चीजों के दान से बदलेंगे ग्रह, नहीं रहेगी पैसों की कमी ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0