businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

कोटक महिंद्रा असैट मैनेजमेंट ने फ्लेक्स SIP-STP लांच किया

Source : business.khaskhabar.com | Jan 05, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 kotak mahindra asset management launches flex sip stp 151973नई दिल्ली। कोटक महिंद्रा असैट मैनेजमेंट कंपनी ने बुधवार को फ्लेक्स एसआईपी/एसटीपी (एफ-एसआईपी/एसटीपी) के लांच की घोषणा की। स्मार्ट निवेश की इस सुविधा से निवेशक उस समय अधिक निवेश करके बाजार की गतिविधियों का लाभ उठा सकेंगे जब बाजार धीमे चल रहे हों।

कोटक महिंद्रा असैट मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध निदेशक निलेश शाह ने कहा, ‘‘फ्लेक्स एसआईपी (एफ-एसआईपी/एसटीपी) को पेश करके हम अपने निवेशकों की सहायता करने के लिए एक कदम आगे जा रहे हैं ताकि वे बाजार की परिवर्तनशीलता का अच्छा इस्तेमाल कर सकें। एफ-एसआईपी/एसटीपी एक ऐसी निवेश सुविधा है जिससे निवेशक अपने एसआईपी निवेशों में से अधिक लाभ ले सकते हैं।’’

एफ-एसआईपी/एसटीपी मासिक और तिमाही विकल्पों के अंतर्गत उपलब्ध है। इस विकल्प के अंतर्गत शामिल होने के लिए कम से कम छह किश्तें आवश्यक हैं। इक्विटी बाजार में निवेश करने के लिए यह एक आसान और प्रभावी तरीका है।(आईएएनएस)

[@ BB-10:सनी लियोनी का चौंकाने वाला बयान, हो सकता है विवाद]


[@ यह अभिनेत्री जहां भी जाती एक चीज जरूर खरीदती है....]


[@ ...तो इसलिए रोजाना शेव करती है यह हसीना!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0