businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एलजी स्मार्ट टीवी की खरीद पर आकर्षक ऑफर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 05, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 lucrative offers on the purchase of lg smart tv 349929नई दिल्ली। एलजी इलेक्ट्रोनिक्स ने त्योहारी सीजन में ऑफर्स कैंपेन ‘नए इंडिया की दीवाली’ पेश किया है, जिसके तहत छूट के साथ ही कैशबैक और आकर्षक ईएमआई की पेशकश की गई है।

एलजी स्मार्ट टीवी की खरीद पर आकर्षक कैशबैक का ऑफर है।

कंपनी ने बयान में कहा कि ऑफर्स कैंपेन में चुनिंदा डेबिट और क्रेडिट काड्र्स पर 17.5 प्रतिशत कैशबैक, उत्पादों पर विस्तारित वारंटी, फ्लैट पैनल टीवी की खरीदारी के लिए 1,999 रुपये का भुगतान करने पर 1,999 रुपये की आकर्षक ईएमआई, यूएचडी टीवी के चुनिंदा मॉडलों पर 29,990 रुपये का साउंड बार, चुनिंदा साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर के साथ 45 लीटर बेडरूम रेफ्रिजरेटर और कई अन्य रोचक ऑफर शामिल हैं।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के प्रबंध निदेशक किम कि वान ने कहा, ‘‘हमने हमेशा अपने ग्राहकों के लिए बेजोड़, खोजपरक पेशकश करने का प्रयत्न किया है और ‘नये इंडिया की दिवाली’ के तहत त्योहारी ऑफर्स इसी दिशा में एक कदम है। हमें उम्मीद है कि खरीदारी के इस महोत्सव से हमारे ग्राहकों को कम से कम दामों पर हमारे उत्पादों का अनुभव मिलेगा और वह टेक्नोलॉजी में नवीनतम खोज का अनुभव ले सकेंगे।’’
(आईएएनएस)

[@ शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता]


[@ देश की ये टाॅप पाॅपुलर कारें, सेफ्टी में हैं फिसड्डी]


[@ काली मिर्च के हैरान कर देने वाले लाभ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0