businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मखीजा एक्सिस बैंक के गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

Source : business.khaskhabar.com | Mar 13, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 makhija named new non executive chairman of axis bank 373535मुंबई। एक्सिस बैंक ने राकेश मखीजा को मंगलवार को अपना गैर कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया। बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल एक नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि निदेशक मंडल ने स्वतंत्र निदेशक मखीजा को तीन साल के लिए बैंक के गैर कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के लिए मंजूरी दे दी।

यह नियुक्ति 18 जुलाई, 2019 से 17 जुलाई, 2022 तक प्रभावी होगी।

बैंक ने कहा है कि गैर कार्यकारी, अंशकालिक अध्यक्ष संजीव मिश्रा का कार्यकाल 17 जुलाई, 2019 को कारोबारी सत्र समाप्त होने के बाद समाप्त हो जाएगा।

(आईएएनएस)

[@ ...तब घर में रात का खाना बना रहे थे स्पिनर नाथन लियोन]


[@ तीन साल बाद इसमें नजर आएंगी आंचल मुंजाल]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0