businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप बीते हफ्ते 74,111 करोड़ रुपए बढ़ा

Source : business.khaskhabar.com | May 25, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 market cap of six out of top 10 companies rose by ₹74111 crore last week 816027मुंबई । देश की शीर्ष 10 सबसे अधिक बाजार पूंजीकरण वाली कंपनियों में से छह के मार्केटकैप में बीते हफ्ते 74,111.57 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसमें सबसे अधिक फायदा आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो (एडएंडटी) को हुआ है।  
बीते हफ्ते, सेंसेक्स 177 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,415 और निफ्टी 75 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,719 पर बंद हुआ।
18-22 मई के सत्र के दौरान, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के मार्केट कैप में कमी देखने को मिली है।
टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 19,338.68 करोड़ रुपए बढ़कर 8,38,401.33 करोड़ रुपए हो गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,515.93 करोड़ रुपए बढ़कर 9,06,901.32 करोड़ रुपए हो गया।
एलआईसी का बाजार पूंजीकरण इस सप्ताह 9,076.37 करोड़ रुपए बढ़कर 5,14,443.69 करोड़ रुपए हो गया।
बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में भी 3,797.83 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई, जिससे यह बढ़कर 5,70,515.57 करोड़ रुपए हो गया।
लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का बाजार पूंजीकरण 2,685.87 करोड़ रुपए बढ़कर 5,40,228.21 करोड़ रुपए हो गया है।
दूसरी तरफ, भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जो 20,229.67 करोड़ रुपए घटकर 11,40,295.49 करोड़ रुपए रह गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में 16,212.18 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 5,17,380 करोड़ रुपए रह गया, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाजार पूंजीकरण में 12,784.4 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह कम होकर 8,76,077.92 करोड़ रुपए पर आ गया।
एचडीएफसी बैंक के बाजार मूल्यांकन में भी 2,094.35 करोड़ रुपए की गिरावट आई और यह घटकर 11,79,974.90 करोड़ रुपए पर आ गया।
सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग में एचडीएफसी बैंक शीर्ष कंपनियों में बना रहा, इसके बाद भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।
--आईएएनएस
 

[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]