businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीन में व्यापार के लिए मैकडॉनल्ड्स नई कंपनी बनाएगी

Source : business.khaskhabar.com | Jan 10, 2017 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 mcdonald to open largest franchisee in china 154609बीजिंग। फास्ट फूड क्षेत्र की दिग्गज कंपनी मैकडॉनल्ड्स ने सोमवार को घोषणा कर कहा कि वह निवेशकों के एक समूह के साथ साझेदारी करेगी, जिसके साथ मिलकर अमेरिका के बाहर सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी की स्थापना की जाएगी।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सीआईटीआईसी लिमिटेड, सीआईटीआईसी कैपिटल, कार्लाइल ग्रुप और मैकडोनाल्ड्स के बीच एक सामरिक भागीदारी के गठन के द्वारा एक नई कंपनी मास्टर फ्रेंचाइजी की स्थापना की जाएगी।

यह फ्रेंचाइजी चीन और हांगकांग में अगले 20 साल की अवधि के दौरान मैकडॉनल्ड्स के कारोबार की देखरेख करेगी।

यह नई कंपनी चीन और हांगकांग पर मैकडॉनल्ड्स के कारोबार का अधिग्रहण और सीआईटीआईसी व सीआईटीआईसी कैपिटल के साथ नई इकाई में नियंत्रण करेगी।(आईएएनएस/सिन्हुआ)

[@ गुडहल के फूल के इतने चमत्कारी लाभ जानकर हैरान हो जाएगे आप!]


[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]


[@ जानिए, कौनसी है देश की सबसे महंगी मोटरसाइकिलें]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0