businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नटराजन बने रिलायंस कैपिटल के सीओओ

Source : business.khaskhabar.com | Mar 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 natarajan appointed coo of reliance capital 299121नई दिल्ली। रिलायंस समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल ने बुधवार को आनंद नटराजन को अपना मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) बनाने का ऐलान किया।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि नटराजन, कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी के नजदीकी के रूप में काम करेंगे और समूह का सुचारु संचालन, कारोबारी उन्नति व बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेंगे।

उनके पास उपभोक्ता बैंकिंग जोखिम प्रबंधन के साथ-साथ खुदरा व थोक बैंकिंग संचालन प्रक्रिया का अनुभव है।

रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी ने कहा, ‘‘ मैं आनंद का रिलायंस कैपिटल की सीनियर लीडरशिप में स्वागत करते हुए प्रसन्न हूं। उनका बेहतर रिकॉर्ड है और अंतर्राष्ट्रीय बैंकिंग व प्रबंधन में तजुर्बा है।’’

(आईएएनएस)

[@ कहीं भी योग करने लगती है ये लडकी..]


[@ तस्वीरों में देखें बाबा रामदेव ने जब दबंग गर्ल सोनाक्षी को सिखाया योग ]


[@ कुदरती उपाय अपनाइये फटापट कद बढाये]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0