businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

नया जेब्रा इलीट वायरलेस इयरबड्स लांच

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 new jabra elite wireless earbuds in india 296388नई दिल्ली। अपनी वायरलेस श्रृंखला का विस्तार करते हुए डेनमार्क की कंपनी जेब्रा की सहयोगी कंपनी जीएन नेटकॉम ने गुरुवार को ‘इलीट 65 टी’ ट्रू वायरसेल ईयरबड्स भारतीय बाजार में लांच किया, जिसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस डिवाइस की बैटरी लाइफ 15 घंटे है (क्रेडल के साथ) तथा इसे आवाज के अनुभव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

‘इलीट 65 टी’ को स्थिर वॉयरलेस कनेक्शन सुनिश्चित करने तथा सबसे अच्छी वॉयस गुणवत्ता प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

ये ईयरबड्स ‘जेब्रा साउंडप्लस’ एप के माध्यम से म्यूजिक इक्विलाइजर प्रयोग से वैयक्तिकृत संगीत अनुभव प्रदान करते हैं।

इस डिवाइस का वजन बेहद हल्का है, जो दीर्घकालिक सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया है तथा एक बार चार्ज करने पर यह 5 घंटों तक चलती है।

यह डिवाइस सभी प्रमुख वॉयस असिस्टेंट को सपोर्ट करता है, जिसमें अमेजन एलेक्सा भी शामिल है।

जेब्रा मोबाइल फीचर को जोडऩेवाली पहली कंपनी है, जो सीधे ईयरबड्स से एलेक्सा को एक्सेस करने की सुविधा देती है।(आईएएनएस)

[@ भूलकर भी ना करें ये 4 काम, रूठ जाएगी मां लक्ष्मी]


[@ पत्नियों की ऐसी हरकतों पर पति बोलें"Please NO"]


[@ पीले रंग की फल-सब्जियां खाएं, रोग भगाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0