businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

निखिल नंदा ने लॉन्च किया ओरल हेल्थकेयर ब्रांड एक्वाव्हाइट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 nikhil nanda invests in oral healthcare brand 396712नई दिल्ली। जेएचएस स्वेनगार्ड (जेएचएस) लिमिटेड ने गुरुवार को एक्वाव्हाइट नाम का एक नया ओरल हेल्थकेयर ब्रांड लॉन्च किया है, जो बच्चों के ओरल केयर के लिए है।

जेएचएस के प्रबंध निदेशक निखिल नंदा ने बच्चों के टूथपेस्ट और टूथब्रश लॉन्च किए, जो कि छोटा भीम, द जंगल बुक, पोकेमौन, स्पॉन्जबॉब स्क्वेयरपैंट्स और ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध चरित्रों पर आधारित हैं।

देश के तेजी से बढ़ते ओरल केयर के बाजार में अपनी पैठ बनाने के लिए कंपनी ने 25 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

नंदा ने ब्रांड के लॉन्च के मौके पर कहा, ‘‘बच्चों की श्रेणी हमेशा से उपेक्षित रही है, लेकिन यह तेजी से बढ़ती श्रेणी है, और हम इसकी गुणवत्ता से लेकर पैकेजिंग तक इसके हर पहलू के बारे में बेहद सतर्क रहे हैं। हम भारत में 13,000 करोड़ रुपये के ओरल हेल्थकेयर के बाजार में एक बड़ा हिस्सा हासिल करने के लिए इस सेगमेंट में उतरे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एक्वाव्हाइट बच्चों के लिए ब्रशिंग के काम को मजेदार बना देता है। कंपनी ने इस बात का भी ख्याल रखा है कि बच्चों द्वारा भूल से टूथपेस्ट निगल लिए जाने के बाद भी यह उनके लिए सुरक्षित हो, इसलिए इसे फ्लोराइड मुक्त बनाया गया है।’’
(आईएएनएस)

[@ ... तो ऎसा करने से भैंस देगी अधिक दूध]


[@ सचिन तेंदुलकर के साथ तुलना पर ऐसा बोले उभरते स्टार पृथ्वी शॉ]


[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0