businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम घटे

Source : business.khaskhabar.com | May 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol and diesel prices down 381174नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल छह पैसे जबकि कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल के भाव दिल्ली और चेन्नई में पांच पैसे जबकि कोलकाता और मुंबई में छह पैसे प्रति लीटर घट गए हैं।

पेट्रोल और डीजल के भाव घटने से आम उपभोक्ताओं को जरूर राहत मिलेगी क्योंकि एक दिन पहले तेल व गैस विपणन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर, विमान तेल व कैरोसीन के दाम बढ़ाकर उन्हें झटका दिया था। बुधवार को हालांकि पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.07 रुपये, 75.08 रुपये, 78.64 रुपये और 75.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.66 रुपये, 68.39 रुपये, 69.77 रुपये और 70.39 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर अब छह रुपये महंगा हो गया है, वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी थोड़ी वृद्धि की गई है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली और चेन्नई में 28 पैसे, जबकि कोलकाता और मुंबई में 29 पैसे प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं।

नई दर एक मई से लागू है। सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम दिल्ली में 496.14 रुपये, कोलकाता में 499.29 रुपये, मुंबई में 493.86 रुपये और चेन्नई में 484.02 रुपये हो गया है।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का भाव दिल्ली में 712.50 रुपये, कोलकाता में 738.50 रुपये, मुंबई में 684.50 रुपये और चेन्नई में 728 रुपये हो गया है।
(आईएएनएस)

[@ बुजुर्गो में बढ़ती जाती है ये इच्छा]


[@ हॉलीवुड अभिनेत्री के लिए प्रेरणा बनी प्रियंका, जाने कैसे]


[@ नशीली चाय पिलाकर नाबालिग नौकरानी से दुष्कर्म ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0