businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल 3 दिन में 16 पैसे सस्ता हुआ, डीजल का भाव स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 14, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol becomes 16 paise cheaper in 3 days diesel price stable 418692नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन कटौती की गई। इन तीन दिनों में पेट्रोल दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे, जबकि कोलकाता में 17 पैसे सस्ता हो गया है। हालांकि डीजल के दाम में लगातार पांचवें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल के दाम में आई तेजी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में फिर वृद्धि की संभावना है। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की कटौती की।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 74.84 रुपये, 77.50 रुपये, 80.49 रुपये और 77.81 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 66.04 रुपये, 68.45 रुपये, 69.27 रुपये और 69.81 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है।

इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र से 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 64.93 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान कच्चे तेल के दाम में 65.75 डॉलर प्रति बैरल तक की तेजी दर्ज की गई।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का जनवरी डिलीवरी अनुबंध में एक फीसदी की बढ़त के साथ 60.45 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान डब्ल्यूटीआई का भाव 59.61 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। (आईएएनएस)


[@ दुष्कर्म का शिकार होते बचीं फराह ]


[@ लडकियों से बोला टीचर-प्रेम के बिना संगीत नहीं...आ गई शामत]


[@ हैल्दी सूप से पाएं परफेक्ट फिगर]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0