businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दो दिनों की स्थिरता के बाद फिर बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Jun 27, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel increased prices 390325नई दिल्ली। दो दिनों की स्थिरता के बाद गुरुवार को फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल सात पैसे लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे जबकि मुंबई में छह पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम नई वृद्धि के बाद क्रमश: 70.12 रुपये, 72.38 रुपये, 75.82 रुपये और 72.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढक़र क्रमश: 63.95 रुपये, 65.87 रुपये, 67.05 रुपये और 67.64 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार और बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन उससे पहले लगातार दो दिनों तक तेल के दाम में वृद्धि की गई थी। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल के भाव में पिछले सत्र की तेजी के बाद थोड़ी गिरावट आई है लेकिन ब्रेंट क्रूड का दाम 65 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही बना हुआ है।
(आईएएनएस)

[@ क्या होता है पितृदोष व मातृदोष]


[@ बाली उम्र से ही काइली को था ये शौक]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0