businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला जारी  

Source : business.khaskhabar.com | Feb 18, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices continue to rise 369461नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में पिछले दिनों आई तेजी के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिलसा सोमवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा। इन पांच दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 58 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है जबकि डीजल के दाम में 49 पैसे की वृद्धि हुई है।

 अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हालांकि कच्चे तेल की तेजी पर विराम लग गया है, लेकिन ब्रेंट क्रूड अभी भी 66 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ है। पिछले सप्ताह ब्रेंट क्रूड के दाम में चार डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा का उछाल आया।

तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को फिर दिल्ली, कोलकाता और मुंबई पेट्रोल के दाम में 15 पैसे, जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की। डीजल की कीमतें दिल्ली और कोलकाता में 13 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दी गई हैं।
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.91 रुपये, 73.01 रुपये, 76.54 रुपये और 73.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 66.11 रुपये और 67.89 रुपये प्रति लीटर, 69.23 रुपये और 69.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
(आईएएनएस)

[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ 35 साल की मैरी कॉम ने अब तक हासिल की ये उपलब्धियाँ....]


[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0