businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट जारी

Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices fall 347142नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल फिर 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर कम हो गई।

‘इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन’ की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल क्रमश: 81.74 रुपये, 83.58 रुपये, 87.21 रुपये और 84.96 रुपये प्रति लीटर था।

इसके अलावा, डीजल की कीमतें चारों महानगरों में क्रमश: 75.19 रुपये, 77.04 रुपये, 78.82 रुपये और 79.51 रुपये प्रति लीटर थीं।

दिल्ली और कोलकाता में डीजल 17 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ, जबकि मुंबई और चेन्नई में डीजल का दाम 18 पैसे प्रति लीटर कम हुआ।
(आईएएनएस)

[@ डेयरी टेक्‍नोलॉजी में हैं उत्तम करियर]


[@ ऐसे 5 लड़के पसंद आते है लड़कियों को]


[@ इस पेड़ पर फल नहीं, लगते हैं पैसे!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0