businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम में गिरावट जारी

Source : business.khaskhabar.com | Nov 27, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices fall 353610मुंबई। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार छठे दिन गिरावट आई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 42 पैसे और डीजल में चार पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई।

कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 41 पैसे, मुंबई में 41 पैसे प्रति लीटर और चेन्नई में 44 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है।

डीजल कोलकाता में चार पैसे, मुंबई में 43 पैसे और चेन्नई में भी 43 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल के भाव क्रमश: 74.07 रुपये, 76.06 रुपये, 79.62 रुपये और 76.88 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए।

चारों महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 68.89 रुपये, 70.74 रुपये, 72.13 रुपये और 72.77 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गईं।
(आईएएनएस)

[@ अगर आप पर है किसी उतारे या टोटके का असर, करें ये खास उपाय ]


[@ इस लडकी की कमर देख हर कोई दंग, देखें वीडियो]


[@ घर में रखे इन पक्षियों के पंख, पैसों की तंगी होगी दूर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0