businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लगातार दूसरे दिन घटे पेट्रोल, डीजल के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Feb 01, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices fell for the second consecutive day 366449नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आने से उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

पेट्रोल दिल्ली और मुंबई में 15 पैसे, कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर कटौती की गई है।
 
दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतें घटकर क्रमश: 70.94 रुपये, 73.04 रुपये, 76.57 रुपये और 73.64 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल के भाव भी घटकर क्रमश: 65.71 रुपये, 67.49 रुपये, 68.81 रुपये और 69.41 रुपये प्रति लीटर पर हो गए।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 61 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना हुआ था।  
(आईएएनएस)

[@ झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल]


[@ केन विलियमसन का जीत के साथ आगाज, बने छठे कप्तान, देखें...]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0