businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

5 सप्ताह बाद बढ़े पेट्रोल, डीजल के दाम

Source : business.khaskhabar.com | Nov 08, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices increased after 5 weeks 412636नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल के दाम में बीते पांच सप्ताह से ज्यादा दिनों के बाद शुक्रवार को फिर वृद्धि हुई। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में नौ से 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे जबकि कोलकाता में नौ पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में नौ पैसे जबकि मुंबई में 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.70 रुपये, 75.41 रुपये, 78.38 रुपये और 75.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 65.84 रुपये, 68.25 रुपये, 69.06 रुपये और 69.59 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

इससे पहले एक अक्टूबर 2019 को पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि हुई थी जब पेट्रोल का दाम इन चारों महानगरों में क्रमश: 74.61 रुपये, 77.23 रुपये, 80.21 रुपये और 77.50 रुपये लीटर हो गया था और डीजल क्रमश: 67.49 रुपये, 69.85 रुपये, 70.76 रुपये और 71.30 रुपये लीटर हो गया था। (आईएएनएस)

[@ सजा-ए-मौत से बचने के लिए जेल में हुई प्रेग्नेंट]


[@ ये ब्यूटीक्वीन वैक्यूमक्लीनर से शरीर करे साफ...]


[@ ये हसीना अब और बच्चे नहीं चाहतीं]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0