businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिल्ली में 74 रुपये लीटर से कम हुआ पेट्रोल, डीजल के भी दाम घटे

Source : business.khaskhabar.com | Oct 06, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices reduced in delhi 407527नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला रविवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में करीब दो सप्ताह बाद पेट्रोल 74 रुपये लीटर से कम दाम पर मिलने लगा है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.89 रुपये और डीजल का 67.03 रुपये लीटर हो गया है। तेल विपणन कंपनियों ने देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को 12-16 पैसे लीटर की कटौती की।

लगातार चार दिनों की कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 72 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का भाव भी 46 पैसे प्रति लीटर घट गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.89 रुपये, 76.53 रुपये, 79.50 रुपये और 76.74 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.03 रुपये, 69.39 रुपये, 70.27 रुपये और 71.81 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पेट्रोल के दाम में रविवार को दिल्ली और मुंबई में 15 पैसे, कोलकाता में 14 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं, डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं। (आईएएनएस)

[@ हू-ब-हू मधुबाला जैसे लग रही है ये टीवी अभिनेत्री]


[@ गोवा के लिए खतरा बना देह व्यापार का धंधा ]


[@ इस गुफा का चमत्कार सुनकर रह जाएंगे दंग]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0