businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

3 दिन बाद पेट्रोल के दाम में लगे ब्रेक, डीजल स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 02, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices remain unchanged 416279नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार तीन दिन वृद्धि के बाद सोमवार को ब्रेक लगा और चारों महानगरों में इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन स्थिरता बनी रही। रविवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। देश की राजधानी दिल्ली में सात नवंबर के बाद पेट्रोल के दाम में 2.31 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बीते सात नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल 72.60 रुपये लीटर था। देश में इस समय पेट्राल का भाव बीते एक साल से ज्यादा समय के उंचे स्तर पर है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल का भाव 24 नवंबर 2018 को 75.25 रुपये प्रति लीटर था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 74.91 रुपये, 77.61 रुपये, 80.59 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर रहा।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। (आईएएनएस)

[@ चाकलेट के फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप]


[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ जानें संतुलित आहार की अनजानी बातों के बारे में ]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0