businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

 पेट्रोल,डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े

Source : business.khaskhabar.com | Feb 23, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices rise for third consecutive day 370397नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। पेट्रोल के दाम में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। डीजल के भाव दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में सात पैसे जबकि मुंबई में आठ पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

तीन दिनों में देश की राजधानी में पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम में 38 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।
 
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढक़र क्रमश: 71.35 रुपये, 73.45 रुपये, 76.99 रुपये और 74.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढक़र क्रमश: 66.55 रुपये और 68.34 रुपये प्रति लीटर, 69.71 रुपये और 70.32 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
(आईएएनएस)

[@ शर्मनाक! पत्नी से गैंगरेप और पति को पीट-पीटकर मार डाला]


[@ क्या होता है पितृदोष व मातृदोष]


[@ सलमान के साथ पर्दे पर नजर आएंगे धर्मेश और राघव ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0