businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

लगातार दूसरे दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, डीजल भी स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Dec 03, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices stable 416500नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और जबकि डीजल के दाम में लगातार चौथे दिन स्थिरता बनी रही। रविवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता में सात पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। देश की राजधानी दिल्ली में सात नवंबर के बाद पेट्रोल के दाम में 2.31 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। बीते सात नवंबर को दिल्ली में पेट्रोल 72.60 रुपये लीटर था। देश में इस समय पेट्राल का भाव बीते एक साल से ज्यादा समय के ऊंचे स्तर पर है। दिल्ली में इससे पहले पेट्रोल का भाव 24 नवंबर 2018 को 75.25 रुपये प्रति लीटर था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम क्रमश: 74.91 रुपये, 77.61 रुपये, 80.59 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर रहा।

चारों महानगरों में डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के क्रमश: 65.78 रुपये, 68.19 रुपये, 69 रुपये और 69.53 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। (आईएएनएस)

[@ विदेशी गायिका ने किया शाहरूख के बारे में यह खुलासा]


[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]


[@ शर्मनाक! पत्नी से गैंगरेप और पति को पीट-पीटकर मार डाला]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0