businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Feb 06, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol diesel prices steady 367376नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले लगातार छह दिनों तक पेट्रोल के दाम में गिरावट दर्ज हुई और डीजल भी लगातार दो दिनों तक सस्ता होने से उपभोक्ताओं को राहत मिली। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में फिर नरमी आई आई है।

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में बुधवार को पेट्रोल की कीमतें यथावत क्रमश: 70.44 रुपये, 72.55 रुपये, 76.08 रुपये और 73.11 रुपये प्रति लीटर थीं। चारों महानगरों में डीजल के भाव भी क्रमश: 65.51 रुपये, 67.29 रुपये, 68.59 रुपये और 69.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार आईसीई पर बेंट क्रूड का अप्रैल डिलीवरी वायदा भाव 61.95 डॉलर बैरल और नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई के मार्च सौदे का भाव 53.85 डॉलर प्रति बैरल बना हुआ था।

(आईएएनएस)

[@ ‘इसके बाद मेरी तबीयत बिगड़ गई, मेरे पेट में कुछ होने लगा’]


[@ पिता ही निकला बेटी का कातिल, बदनामी के डर से...]


[@ गुणकारी अंगूर,जानिए इसके 5 लाभ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0