businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल के भाव स्थिर 

Source : business.khaskhabar.com | July 23, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol price rise diesel price steady 395042नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम मंगलवार को फिर बढ़ गए, लेकिन डीजल के भाव में लगातार 11वें दिन कोई बदलाव नहीं हुआ। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई और चेन्नई मे पेट्रोल के दाम में छह पैसे जबकि कोलकाता में 10 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है। इससे पहले लगातार चार दिनों तक पेट्रोल के दाम में स्थिरता बनी रही।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को नई वृद्धि के बाद क्रमश: 73.41 रुपये, 75.87 रुपये, 79.02 रुपये और 76.24 रुपये प्रति लीटर हो गए। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.24 रुपये, 68.31 रुपये और 69.43 रुपये और 69.96 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

(आईएएनएस)

[@ ‘लेकिन ईमानदारी से कहूं तो मैंने इसके बारे में सोचा नहीं है’]


[@ मुंह की स्वच्छता जरूरी वरना नतीजे घातक... ]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0