businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल के दाम बढ़े, डीजल के घटे

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol prices increased diesel reduced 413096नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार चौथे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल के दाम में कटौती की गई जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क‘चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है।

तेल कंपनियों ने सोमवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चे‹नई में 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। इन चार दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।  

हालांकि डीजल के दाम दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में छह पैसे जबकि चे‹नई में सात पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चे‹नई में पेट्रोल के दाम बढक़र क्रमश: 73.20 रुपये, 75.91 रुपये, 78.87 रुपये और 75.08 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम ƒाटकर क्रमश: 65.85 रुपये, 68.26 रुपये, 69.07 रुपये और 69.60 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल ए€सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में सोमवार को 0.88 फीसदी की नरमी के साथ 61.86 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, ‹यूयॉर्क मर्केंटाइल ए€सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टे€सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 56.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
(आईएएनएस)

[@ ब्वॉयफ्रेंड के लिए क्या बोल गई ये हसीना]


[@ धन नहीं, वक्त की अहमियत देती है खुशी]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0