businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पेट्रोल के दाम फिर बढ़े, डीजल के भाव स्थिर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 petrol prices rise again diesel prices stable 413528नई दिल्ली। पेट्रोल फिर गुरुवार को महंगा हो गया। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 15 से 16 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है, हालांकि डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। उर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि कच्चे तेल में आगे अगर यह तेजी बरकरार रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है, क्योंकि भारत अपने तेल की जरूरतों का 80 फीसदी से ज्यादा की पूर्ति आयात से करता है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल बढ़कर क्रमश: 73.45 रुपये, 76.15 रुपये, 79.12 रुपये और 76.34 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.79 रुपये, 68.20 रुपये, 69.01 रुपये और 69.54 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं।

दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 15 पैसे जबकि चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, हालांकि डीजल के दाम में स्थिरता बनी हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड के जनवरी डिलीवरी अनुबंध में गुरुवार को 0.46 फीसदी की तेजी के साथ 62.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के दिसंबर अनुबंध 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 57.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।  (आईएएनएस)

[@ हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता]


[@ 50 रन पर आउट होने के बावजूद जीती यह टीम, छठी यादगार वापसी]


[@ आप भी जानिए, क्यों तेजी से धडक रहा है परितोष का दिल]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0