businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया पब्जी मोबाइल लाइट

Source : business.khaskhabar.com | July 26, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 pubg mobile lite launched for indian market 395577मुंबई। भारतीय बाजर के लिए शुक्रवार को पब्जी मोबाइल लाइट (Pubg Mobile Lite) को लॉन्च कर दिया गया। यह प्रसिद्ध मोबाइल बैटल रॉयल गेम प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड (पब्जी) का टोंड-डाउन वर्जन है।

इसे गूगल प्ले स्टोर में जाकर डाउंलोड किया जा सकता है।

टेंसेंट गेम्स और पब्जी कॉर्प ने पब्जी मोबाइल लाइट को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह दूसरे डिवाइसों के साथ भी अनुकूल रूप से काम करे।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इसमें वर्जन को सुधारा गया है ताकि यह कम रैम के स्मार्टफोन के साथ भी काम कर सके।

कंपनी के अनुसार यह अपने सभी प्रशंसकों को एक सा अनुभव प्रदान करने में मदद करेगा।

पब्जी मोबाइल लाइट में एक छोटा सा मैप है, जिसे एक समय में 60 यूजर्स एक साथ खेल सकेंगे। इसका अर्थ यह भी निकलता है कि पुराने पब्जी स्टाइल में ही यह खेला जाएगा, लेकिन अंतिम 10 मिनट के खेल में तेजी देखने को मिलेगी।

यह 400एमबी का स्पेस लेगा और 2जीबी से कम रैम के यूजर्स इसे प्रयोग में ला सकेंगे।
(आईएएनएस)

[@ मां-बाप ने स्कूल नहीं भेजा तो बच्चों ने बुलाई पुलिस.... ]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ BP, ब्लडशुगर हो काबू में तो नहीं सताएगा यह रोग]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0