businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 11262 करोड़ रुपये का निवल मुनाफा

Source : business.khaskhabar.com | Oct 19, 2019 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance industries net profit of rs 11262 crore in second quarter 409757नई दिल्ली। साल की समान अवधि के मुकाबले 18.34 फीसदी ज्यादा है। बीते वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित निवल मुनाफा 9,516 करोड़ रुपये था।

यह जानकारी कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में दी है।

आरआईएल की कुल आय आलोच्य तिमाही में 1,55,763 करोड़ रुपये रही, जोकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 1,47,268 करोड़ रुपये से 5.76 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने कहा कि उसका नकद मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 18,305 करोड़ रुपये हो गया।

वित्तीय नतीजों के संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "कंपनी को इस तिमाही में रिकॉर्ड निवल मुनाफा हुआ। बेहतरीन नतीजे तेल से लेकर रसायन (ओ-2-सी) के हमारी समेकित मूल्य श्रंखला के लाभ और हमारे उपभोक्ता कारोबार में तीव्र वृद्धि का दर्शाते हैं।"

उन्होंने कहा कि ईंधन में अनुकूल मार्जिन मिलने पेट्रोरसायन के वोल्यू में व़द्धि होने से आलोच्य तिमाही में कंपनी के तेल से लेकर रसायन तक के कारोबार में मुनाफा हुआ। (आईएएनएस)

[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


[@ लियोनार्डो ने ऐसे भगाया तनाव]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0