businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस जियो का स्टार इंडिया के साथ 5 साल का करार

Source : business.khaskhabar.com | Sep 22, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance jio star india tie up to stream cricket matches on jiotv 342332मुंबई। रिलायंस जियो ने भारत में होने वाले क्रिकेट मैचों की स्ट्रीमिंग के लिए शुक्रवार को स्टार इंडिया के साथ पांच साल का करार किया है।

रिलायंस जियो ने एक बयान में कहा कि इस करार के तहत जियो टीवी और हॉट स्टार के उपभोक्ता भारत में होने वाले सभी क्रिकेट मैच देख पाएंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘अंतर्राष्ट्रीय मैचों के साथ इस साझेदारी में बीसीसीआई के घरेलू प्रतियोगिताएं भी शामिल हैं।’’

इस साझेदारी पर जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘हर भारतीय बेहतरीन मुकाबलों को देखना चाहता है और वह भी उचित रूप में। इस साझेदारी के साथ हम जियो के उपभोक्ताओं के लिए दोनों चीजों पर ध्यान देंगे, जिसमें बेहतरीन खेल संबंधी चीजें और अच्छी डिजिटल आधारभूत संरचना।’’

(आईएएनएस)

[@ क्या खाने के तुरंत बाद चाय पीना खतरनाक?]


[@ आप जानते हैं आपका पर्स खाली क्यों रहता है? ]


[@ जन्माष्टमी पर करें ये खास उपाय, खूब बरसेगा धन]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0