businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

रिलायंस ट्रेंड्स ने भारत में प्रस्तुत किया फ्लोरमर उत्पाद

Source : business.khaskhabar.com | Mar 08, 2018 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 reliance trends presented by india flormar products 299122गुरुग्राम। रिलायंस ट्रेंड्स और वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड ‘फ्लोरमर’ ने बुधवार को भारत में फ्लोरमर्स के ब्यूटी और कॉस्मेटिक उत्पादों को लोगों के समक्ष पेश करने के लिए एक विशेष साझेदारी की घोषणा की। रिलायंस ट्रेंड्स के स्टोर पर बुधवार से ही इसकी विशेष रेंज उपलब्ध होगी।

फ्लोरमर के लॉन्च के अवसर पर अभिनेत्री वानी कपूर भी उपस्थित रहीं और इस दौरान होने वाले ब्यूटी शो की वह शो स्टॉपर भी थीं। उनकी प्रस्तुति को प्रसिद्ध स्पीड पेंटर विलास नाइक ने उनके चित्र से यादगार बना दिया। उन्होंने रैम्प के पास ‘फेस ऑफ जॉय’ को भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर फ्लोरमर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सेम सेनबे ने कहा, ‘‘हम रिलायंस रिटेल के साथ बने नए साझेदारी से बेहद उत्साहित और खुश हैं और हमें इस पर गर्व है। फ्लोरमर एक प्रसिद्ध वैश्विक सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड है, जिसकी उपस्थिति 104 देशों और अब भारत में है। हमें ट्रेंड्स में आकर बहुत अच्छा लगा है जो भारत का सबसे बड़ा अपेरल डेस्टीनेशन है। इस सफर के हर चरण में, हमने महिलाओं के लिए रचनात्मकता की नई दुनिया के दरवाजे खोलने का प्रयास किया है, रंगों और बनावट के साथ हम उनकी असली सुंदरता को प्रदर्शित करने का सबसे अच्छा तरीका प्रदान करते हैं।’’
(आईएएनएस)

[@ यह योग बनता है तलाक का कारण, जानिए राहु के दोष और उपाय]


[@ लडकियों को क्या भाता है लडकों में]


[@ चीनी वाली रोटी के तीन उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0